अंजुमन इस्लामिया कमेटी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरी , 151

पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी बने मुख्य अतिथि

खीरी टाउन।शनिवार को कस्बा खीरी स्थित शादयाना मैरिज हाल में अंजुमन इस्लामिया कमेटी उत्तर प्रदेश की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एम. आर. अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ जिसके बाद अतिथियों ने मिलकर अंजुमन के उद्देश्यों व समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बताया गया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बे को रोशनी से सजाने और जुलूस-ए-मिलाद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली लगभग 50 अंजुमनों को सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकार बंधुओं और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी ने कहा कि समाज में भाईचारा, एकता और अमन कायम रखना ही असली इनाम है। ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ने और नेक कामों की प्रेरणा देते हैं।डॉ. एम. आर. अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी लगातार समाजहित में कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी शिक्षा, एकता और इंसानियत के संदेश को फैलाने के लिए प्रयासरत रहेगी।कार्यक्रम देर शाम 6 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक व्यक्तित्व, शिक्षाविद और पत्रकार शामिल थे। सभी ने इस आयोजन की जमकर सराहना की और कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की।

Related Articles

Comments

Back to Top