अजबापुर मिल में ए के एस बघेल बने उपमहाप्रबंधक गन्ना
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 06:30 PM , 82मैगलगंज खीरी।डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की अजबापुर चीनी मिल इकाई में अजय कुमार सिंह बघेल को नया उपमहाप्रबंधक (गन्ना) नियुक्त किया गया है। सोमवार को विधि-विधानपूर्वक अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।देवरिया जनपद के मूल निवासी 51 वर्षीय बघेल को शुगर इंडस्ट्री में कार्य करने का 29 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से कृषि स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1996 में ओसवाल शुगर मिल बरेली से की थी। वर्ष 1997 से 2005 तक उन्होंने अजबापुर चीनी मिल में इंस्पेक्टर एवं जोनल इंचार्ज के रूप में सेवाएँ दीं। उन्होंने त्रिवेणी समूह की देवबंद, रामकोला व चंदनपुर इकाइयों तथा बलरामपुर समूह की बलरामपुर, रोजागांव और गुलरिया चीनी मिल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद पुनः अजबापुर मिल परिसर और गन्ना जोन में उत्साह का वातावरण है। बघेल के कार्यभार ग्रहण करने पर गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर, सुधीर शुक्ला, धीरेन्द्र मिश्र, उपेन्द्र सिंह, मुकुल मिश्रा , विजय मिश्र, सहित तमाम किसानों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेसित की।






_page-0001.jpg)
























Comments