*धूमधाम से निकली राम बारात जगह-जगह हुआ स्वागत*
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 06:27 PM , 152*धूमधाम से निकली राम बारात जगह-जगह हुआ स्वागत*
*तिकुनियां खीरी*
कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में धनुष भंग के बाद कस्बे में राम बारात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान राम बारात में पहली बार शामिल ऊंट को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
मेला मैदान से निकली राम बारात मालगोदाम, स्टेशन चौराहा,बगिया मोहल्ला,टायर चौराहा,सुथना गांव होते हुए वापस मेला मैदान पहुंची। बारात में चल रहे लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नृत्य कर रहे थे।
रामलीला मेला मैदान में राम सीता विवाह का मंचन किया गया। राम बारात देखने के लिए महिलाओं पुरुषों बच्चों की भीड़ कस्बे में गांव से आकर उमड़ पड़ी। इस दौरान मेला कमेटी के कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साथ-साथ चलते रहे। बारात रामलीला मैदान में पहुंचते ही राम सीता विवाह सहित भारत लक्ष्मण शत्रुघ्न का विवाह मांडवी उर्मिला सुरति कीर्ति के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता उर्फ नीटू, महामंत्री अजय गर्ग उर्फ टीटू, कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, अशोक निषाद, शैलेश यादव, कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उमेश निषाद, अनिल कुंबले,जगदीश, कृष्णा उर्फ बाबू ,व पत्रकार राजीव खत्री सन्तोष मिश्र, यज्ञदेव मिश्रा, सतीश शाक्य, अतुल तिवारी, लवकुश गौरव, रामगोपाल, कंधाई लोधी सहित अन्य तमाम लोग कमेटी के मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments