ट्रेन चलाने तथा ब्रॉड गेज लाइन को जोड़ने के लिए संगठन का क्रमिक धरना जारी
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 06:20 PM , 81पलियाकलां खीरी। मीटर गेज बंद रेल लाइन चलाने और ब्रॉड गेज पलिया से निकालने के लिए क्षेत्र के सभी संगठन पिछले एक सप्ताह से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर क्रमिक धरना दे रहे हैं सोमवारको एक सप्ताह बीत जाने के बात भी शासन के कानों मे आवाज नहीं गूजी और 8 वाँ दिन भी बीत जाने के बाद कोई भी जिम्मेदार शासन और प्रशासन तथा रेल का अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। पलिया थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना में प्रतिभाग कर रहे लोगों से बात की और कहा कि हमारे स्तर से जो संभव हो आप बताएं मैं लिखकर भेजूंगा और आपके लिए हम बराबर प्रयास रखें है, लेकिन जिम्मेदार रेल और सरकार में बैठे लोगों को शर्म तक नहीं आई , जबकि रेलविभाग का की खुफियां एजेंसियां और एलआईयू विभाग प्रतिदिन शासन प्रशासन को अपनी रिपोर्टिंग कर रहा है। हां इतना जरूर हुआ कि सोमवार को दलबल सहित पलिया थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने पहुचकर धरना में बैठे लोगों से बात कर कहा कि आप बताएं समस्या का समाधान कैसे होगा और हमारे स्तर से क्या मदद हो सकती है।
सभी संगठनों ने पुरजोर मांग की पलिया क्षेत्र की अनदेखी न की जाए इसे ब्रॉडगेज लाइन से अवश्य जोड़ा जाए जिससे मैलानी से लेकर नानपारा तक 171 किलोमीटर के मध्य बने एक दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशन तथा रेल संपत्तियों का रखरखाव और 25 लाख से अधिक जनसंख्या को लाभ दिया जा सके।
रेल जहां विकास के रास्ते बनाती है वही रेल विभाग के अफसर जो पूरी तरह काले अंग्रेज सिद्ध हो रहे हैं वह 100 साल पुरानी इस रेलवे लाइन को उखाड़ने और पलिया से हटाने के लिए लगे हुए है।
वही सोमवार आठवें दिन की धरना में सुमेर नगर, गोविंद नगर, मेझगई तथा चीनी मिल के लोग मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से मझगई से इसराइल खान शिवाशंकर मिश्रा"गौरी", गोविंद नगर से समाजसेवी लल्ल गौड, सुमन नगर के पूर्व प्रधान कमरुद्दीन कादरी, सुरेंद्र गुप्ता, आरती देवी,सियाराम यदव, किस्मत अली कादरी,शिवदयाल, सैय्यद इसरार अहमद, सुमनदेवी, सनौव्वर अली, शेख सद्दाम अली, परमजीत सिंह, परमिंदर सिह, ने धरना सफल बनाया इस दौरान चीनी मिल सभासद निर्भय नारायण सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, पूर्व सभासद रईस अली, सुधीर कुमार, संदीप,कुमार, सभासद रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
धरना स्थल को कामरेड आरती राय,वरिष्ठ पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी, कामरेड राम किशन, तथा पूर्व प्रधान कमरुद्दीन कादरीआदि ने सबोधित किया।






_page-0001.jpg)
























Comments