जनपद में 246 गांवों की यातायात को संभालेगी रोडवेज बस
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 06:05 PM , 127लखीमपुर खीरी। ग्रामीण अंचलों में आवागमन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर है। जिले के 246 गांवों को शीघ्र ही रोडवेज बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने 13 नए रूटों का सर्वे पूरा कर लिया है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही निगम व अनुबंधित बसें इन रूटों पर दौड़ने लगेंगी।
हरदोई परिक्षेत्र के आरएम इंजी.रमेश कुमार ने बताया कि लखीमपुर डिपो की टीम ने जिलेभर में रूट सर्वे किया है। इससे फूलबेहड़, बिजुआ, अलीगंज, नीमगांव, कसता, मितौली, बड़ागांव और निघासन समेत सैकड़ों गांव सीधे बस सेवा से जुड़ेंगे। लखीमपुर डिपो के पूर्व एआरएम मुकेश मेहरोत्रा के माध्यम से रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई थी। जिले के प्रमुख नए रूट लखीमपुर – फूलबेहड़ – पतरासी (15 गांव) लखीमपुर – फूलबेहड़ – लखनऊ (8 गांव) लखीमपुर – लहबड़ी – लखनऊ (16 गांव)
गोला – सीतापुर वाया नीमगांव (35 गांव) लखीमपुर – ठुकरीपुरवा वाया पडुआ (15 गांव) तथा शेष रूटों से अन्य गांव भी जुड़ेगे।






_page-0001.jpg)
























Comments