बेटियों को सशक्त बनाओ
लखीमपुर खीरी Oct 11, 2025 at 05:05 PM , 149पलियाकलां खीरी।उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदन चौकी एसएसबी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह रहे साथ में राकेश नेगी एवं समस्त सैन्य बल रहे। सर्व प्रथम बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया एवं स्वागत गान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने किया, प्रधानाचार्य अपने संचालन में बेटियों को शिक्षित कर शसक्त बनाने पर विचार प्रकट किया उन्होंने नारा दिया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को सशक्त बनाओ,इसी क्रम में बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है इस कार्यक्रम शुरुआत 2012 मे हुई थी।
अर्जुन सिंह ने बेटियों को शिक्षित होने पर बल दिया उन्होंने बताया कि अगर बेटी शिक्षित होगी तो अपने बच्चे एवं पूरे परिवार को शिक्षित कर देगी इसलिए बालिकाओं को शिक्षित होना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ अपने मत प्रकट किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रामप्रकाश, सरोजनी, प्रियंका,वार्डन मधु सिंह लालमन , सैन्य बल मस्त राम विकाश कुमार , विजय कुमार इत्यादि की भूमिका रही।






_page-0001.jpg)
























Comments