शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन 13 अक्टूबर को

लखीमपुर खीरी , 114

लखीमपुर खीरी। भीरा पलिया रोड स्थित ग्राम सिकटिहा में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पंडित अटल शुक्ला आचार्य पंडित रवि पांडे पंडित संगम मिश्रा पंडित सुबोध मिश्रा के मार्गदर्शन में पुराने देवी मंदिर पर किया जा रहा है। जिसमें 12 अक्टूबर को सभी वास 13 अक्टूबर शोभा यात्रा व विशाल भंडारा का आयोजन हंसराज गौतम की पौत्री तथा पूर्व प्रधान  हरिनाथ गौतम की बेटी कुमारी रिंकी देवी के द्वारा किया जा रहा है। रिंकी देवी ने बताया कि सीआरपीएफ की सर्विस पाने के बाद शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। वह बचपन से ही महादेव शिव जी की पूजा आराधना करके सीआरपीएफ के सिपाही के पद पर तैनात हुई तैनाती के बाद उनका मंदिर अपने वेतन से बनवाया है।

Related Articles

Comments

Back to Top