रेल चलाओ पलिया बचाओ के तहत छठे दिन भी जारी रहा अनशन

लखीमपुर खीरी , 126

विश्वकांत त्रिपाठी 

पलियाकलां‌ खीरी। रेल चलाओ पलिया बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कृमिक धरना प्रदर्शन का शुभारंभ कामरेड आरती,एपवा,भोजपुरी समाज, किसान संगठन, व्यापार मंडल आदि के संयोजन में डेढ़ दर्जन से अधिक क्षेत्रीय,सामाजिक, संगठनों की महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में छठे दिन शनिवार को जोर शोर के साथ क्रमिक अनशन चला।
           नियमानुसार शनिवार छठे दिन फिर रेल चलाओ पलिया बचाओ अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना अपने सामयिक 10 बजे से स्टार्ट हुआ और समाप्ति‌ शाम 5 पर हुई।
 शनिवार को धरने में रामकिशन, नरसिंह, रामचंद्र, दया शंकर, रमाशंकर, राजकुमार, दिनेश कुमार, हरिश्चंद्र, रंजीत सिंह ने अपनी सहभागिता दी।
   अरुण झा और सुखराम ने सभी का माला पहनाकर उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया इस कार्यक्रम में अरुण झा,रहीस, आशीष पटेल, रामजीत आदि मौके पर उपस्थित रहे क्रमिक धरना के संयोजक कामरेड कमलेश राय की अनुपस्थिति में लीड कर रहीं आरती राय जी मौके पर उपस्थित रही 
इस आंदोलन में अपना समर्थन दे रहे, सौरभ सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, डाक्टर नबी अहमद,राम जी मौर्य, राजेश कुमार,सहित पलिया के दर्जनों जागरूक व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top