संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला विवाहिता का शव
लखीमपुर खीरी Oct 10, 2025 at 05:45 PM , 321लखीमपुर-खीरी । खीरी थाना क्षेत्र के पसियनपुरवा गांव में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान ममता पत्नी मुकेश के रूप में हुई है। उसका शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया।परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद खीरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मृतका ममता के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र अंश जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है और दूसरा पुत्र सुप्रीत है। ममता की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। उसके पति मुकेश मजदूरी का काम करते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments