अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

लखीमपुर खीरी , 285

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर शहर की डीसी रोड पर नजूल की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि व्यापारी प्रिंस गुप्ता और किरण गुप्ता इस भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य करवा रहे थे। नगर पालिका ईओ संजय कुमार ने कई बार नोटिस भेजकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्माण कार्य गुपचुप तरीके से जारी रहा।
एसडीएम सदर की अगुवाई में नगर पालिका टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से आगे की दीवार व शटर गिरा दिए गए। शेष निर्माण को खुद तुड़वाने का निर्देश एसडीएम ने संबंधित पक्ष को दिया। प्रशासन ने इस प्रकरण में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन का कहना है कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूरे मामले में एसडीएम सदर अश्वनी सिंह का कहना है कि चुपचाप निर्माण कराया गया जब जानकारी हुई तो नोटिस भेजी गई लेकिन निर्माण नहीं रुका। इसलिए जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top