दशहरा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 255

लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली के ग्राम पंचायत संडिलवा में सदाशिव दानी बाबा शिव मंदिर प्रांगण में बारहंवा दशहरा मेला महोत्सव एवं श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा महोत्सव में छठवें दिन गौतम ऋषि ने इंद्र को अपनी पत्नी के साथ छल करने के लिए श्राप दिया कथा का कलाकारों के द्वारा मनमोहक मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया। यह कथा संदेश दे रही है जो भी छल प्रपंच का कार्य किया जाता है वह सदैव दुखदाई कष्टकारी होता है।दशहरा मेला महोत्सव में पूर्व राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Comments

Back to Top