रेल चलाओ पलिया बचावो, कृर्मिक अन्शन का पांचवां दिन पलिया विधानसभा अध्यक्ष के डेलिगेशन में धरना स्थल पर पहुंचे दर्जनों सपाई
लखीमपुर खीरी Oct 10, 2025 at 05:20 PM , 304विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। रेल चलाओ पलिया बचावो संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को कृमिक धरना प्रदर्शन स्थल पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर के नेतृत्व मे नरेश यादव, बिन्नी सिंह, बाहब खां पुर्व प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा प्रधान रहे सईद खां, आदि ने मंच से संबोधित करते हुए क्रमिक अनशन को समर्थन देने की घोषणा की इनके साथ दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शुक्रवार पांचवें दिन 6 लोग क्रमिक धरना पर बैठे जिसमें हरीनाथ, राममोहन, राम प्रवेश ,अनिल कुमार, राहुल कुमार, रामविलास, श्री राम, मेवालाल, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार धरना पर बैठे धरना का शुभारंभ कामरेड आरती राय एपवा,भोजपुरी समाज के लल्लन गौड, किसान संगठन प्रीतम सिंह ने धरना पर बैठे लोगों का मल्यार्पण कर स्वागत किया, और धरना पर बैठाया इस दौरान व्यापार मंडल, किसान संगठन के लोग,पत्रकार सहित डेढ़ दर्जन से अधिक क्षेत्रीय,सामाजिक, संगठनों के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
"कामरेट आरती राय ने बताया कि विगत जून माह में आई बाढ़ के बाद रेल विभाग ने रेल ट्रैक के नीचे सिपेज की बात कहकर छोटी लाइन की रेलगाड़ी को बंद कर दिया था, अगर हम रेल बंदी की तह में जाकर गहनता से अध्ययन करें तो प्रदेश सरकार की नाकामी तथा सिंचाई विभाग की खाऊकमाऊ नीति के कारण रेलवे बोर्ड को इस ट्रैक पर रेल बंद कर इस घाटे वाले ट्रैक पर रेल चलाने और ट्रैक की मरम्मत तथा इस पर लगातार वर्ष 2003 से अरबो रूपया खर्च के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला और प्रतिवर्ष बाढ़ आने के कारण ट्रैक के रखरखाव तथा मरम्मत के नाम पर रेल विभाग को भारी नुकसान हो रहा था इसलिए रेल विभाग ने सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे उसे थ्योरी को अपनाते हुए छोटी लाइन के ट्रैक को जिस पर आज हम रेल चलाने और अमान परिवर्तन की बात कर रहे हैं इसको सिरे से खारिज करते हुए हेरिटेज लाइन(संरक्षित रेल मार्ग) घोषित कर दिया।"
हेरिटेज लाइन जो अब भविष्य से भूतकाल की ओर चली गई जहां भी हेरिटेज लाइन घोषित करदी जाती है वहां सवारी तथा डाक गाड़ियां नहीं चलाई जाती,केवल पर्यटकों के भ्रमण के लिए ही रेल विभाग संरक्षित वन क्षेत्र में पर्यटन सत्र के दौरान ही विंस्टाडोन (पर्यटक वाहन) ट्रेन चलती है इससे भीरा, पलिया, दुधवा,बेलरायां, तिकुनिया सहित लगभग तेरह रेल स्टेशन है पूरी तरह संरक्षित इमारत बनकर रह जाएगी अब रेल चलाने और अमान परिवर्तन की बात पूरी तरह से समाप्त हो जाती है। इसके चलते यह चित्र तथा क्षेत्र की लगभग 25 लाख की आबादी पीलीभीत ट्रांस शारदा क्षेत्र के 19 ग्राम सभाएं निघासन तथा बहराइच का आशिक क्षेत्र पूरी तरह रेल कनेक्टिविटी से समाप्त हो गया है वही भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार चप्पल वाले को हवाई जहाज का सफर करने का सपना दिखाकर केवल अपना वोट बैंक और अपनी सरकार बचाने में लगी है। इसके चलते पलिया विधानसभा सहित पलिया नगर पालिका पलिया ब्लाक थारू क्षेत्र के 25 लाख की आबादी पीलीभीत ट्रांस शारदा क्षेत्र की 19 ग्राम सभाएं रेल सुविधा से वंचित हो गई इसके लिए क्षेत्रीय जनता तथा सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठन बुद्धिजीवी लोग और पत्रकारो द्वारा 6 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन कर शासन में बैठे कुंभकरण और गूंगी बहरी सरकार से आमरण अनशन क्रमिक अनशन तथा धरना प्रदर्शन कर अपनी बात पहुंचाने का काम कर अपनी समस्या से अवगत करा रहा है आज धरना के पांचवें दिन भी शासन प्रशासन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति धरना स्थल पर नहीं पहुंचा इससे सरकार की मनसा का साफ-साफ पता चल रहा है की प्रदेश और केंद्र बैठी सरकार यहां के लोगों की समस्या का समाधान नहीं करना चाह रही।
पलिया क्षेत्र की कृषि, व्यापार, यातायात,सहित तमाम दैनिक जरूरत पर खासा प्रभाव पड़ा। रेल से सफर करने वालों की जेब पर दूना बोझ बढ़रहाहै, इलाके का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया लगभग चार महीने से रेल यातायात बंद है,इसे लेकर क्षेत्र की जनता ज्ञापन धरना प्रदर्शन बाजार बंद तथा पत्राचार कर रेल मंत्रालय से पूर्व की भांति इस रेल ट्रेक पर रेल चलाने सहित 2007-80मे पास अमान परिवर्तन करते हुए छोटी लाइन की रेल गाड़ियों को संचालन की मांग कर 6 अक्तूबर से क्रमिक धरना शुरू किया है जिसमें नगर और देहात क्षेत्र सहित तमाम क्षेत्र नगरिक धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हो धारणा को सफल बनाने का काम कर रहे हैं
जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती तारा गौतम, श्रीमती रजनी,विनोद गुप्ता, सुरेंद्र यादव,करण यादव, दीपक भार्गव, रामदयाल वर्मा, रामकिशन,भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन गौड़, पूर्व प्रधान पट्टिहन, लक्ष्मण,अरुण झा, पत्रकार विश्वाकांत त्रिपाठी ,संपूर्णा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, आलोक मिश्रा, आलोक गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ,निरंकार प्रसाद बरनवाल, उमाशंकर, राकेश मिश्रा,राहुल गुप्ता, रामनिवास, रईस अहमद, मझरा प्रधान सरदार प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी,पूरव सभासद सुमन सिंह, पूर्व सभासद रईस अहमद,आशीष पटेल, सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments