घटिया किस्म की सामग्री से हो रहा पंचायत भवन का निर्माण

लखीमपुर खीरी , 269

खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

लखीमपुर खीरी। जिले के ब्लॉक नकहा की ग्राम पंचायत चहमलपुर में लाखों रुपए की लागत से  पंचायत भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है जिसमें  ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में मानक विहीन और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जैसे दीवारों और पिलर में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है ग्रामीणों का कहना है कि मसाले की गुणवत्ता बेहद खराब है जिससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है बल्कि जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। बताया जाता है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने चहमलपुर पंचायत भवन के निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top