भूमि के विवाद में हुई मारपीट
लखीमपुर खीरी Oct 10, 2025 at 05:49 PM , 294(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र के ग्राम शेखनपुरवा मजरा कुम्हेना में ज़मीनी विवाद को लेकर एक किसान से मारपीट और खेत में लगे पिलर उखाड़ फेंकने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर के साथ फरियादी कब्जा पाने के लिए भटक रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान बृजेश कुमार श्रीवास्तव निवासी शेखनपुरवा मजरा कुम्हेना ने प्रार्थना पत्र लेकर आरोप लगाया कि ग्राम कुम्हेना के गाटा संख्या 254, रकबा 0.405 हेक्टेयर ज़मीन का बैनामा बीतें दिनों कराया था। पर कब्जा न मिलने पर उसकी पैमाइश राजस्व टीम से कराई,आरोप है कि 29 दिसंबर 2024 को विपक्षी गण रामचन्द्र,शिवप्रसाद, ओमप्रकाश,राम सरन ने पिलर उखाड़ कर फेक दिया,विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।मामले की शिकायत पर पुलिस ने 23 मार्च 25 में आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।पर आरोपियों ने खेत से कब्जा नहीं छोड़ा।
प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, कब्जा राजस्व टीम दिलाएगी, यदि जरूरत होगी तो पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।
एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया धारा 24 की पैमाइश के विरूद्ध दूसरे पक्ष में कमिश्नरी में अपील की है,निस्तारण के बाद पैमाइश पुनः होगी,तभी निस्तारण हो सकेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments