संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

लखीमपुर खीरी , 191

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को ईसानगर विकास क्षेत्र के ग्राम चकमूशेपुर में स्वयं सेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।अनुशासित पंक्तियों में चलते स्वयंसेवकों ने एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।संचालन का नेतृत्व जिला संघचालक राकेश ने किया।कार्यक्रम में खंड संघचालक दिनेश कुमार शर्मा, खंड कार्यवाह सर्वेश,विवेकानंद पांडे,धनीराम शाक्य,सुरेन्द्र मिश्र  सहित अनेक गणवेशधारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम् और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमाय उठा।ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और संघ के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना खमरिया प्रभारी निरीक्षक ओपी राय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए इस आयोजन में स्थानीय जनता की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

Related Articles

Comments

Back to Top