आबादी से बाहर लगेगी आतिशबाजी की दुकानें

लखीमपुर खीरी , 155

लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने धौरहरा क्षेत्र के आतिशबाजी की दुकानें लगाने वाले‌ दुकानदारों से बैठक करके हिदायत दी कि कोई भी आतिशबाज कस्बे के अंदर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भंडारण व  दुकानें संचालित नहीं करेगा। 
कानपुर में आतिशबाजी भंडारण के चलते हुए विस्फोट को द्रष्टिगत करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने धौरहरा कस्बे के लाइसेंस धारक आतिशबाजो के साथ मीटिंग करते हुए उन्हें हिदायत देते हुए बताया कि वह आगामी दीपावली त्योहार में पटाखे की बिक्री बिना अनुमति न करें,साथ ही उन्होंने कहा भंडारण व दुकानें कस्बे से बाहर लगेंगी।इसके साथ ही उन्होंने आतिशबाजो को नियमों का पालन करने की नोटिंस भी जारी की।

Related Articles

Comments

Back to Top