खेत में धान कटाई के दौरान निकला अजगर वन विभाग ने किया सकुशल रेस्क्यू
लखीमपुर खीरी Oct 09, 2025 at 06:25 PM , 302धौरहरा खीरी। वृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव सुजाईकुंडा के मजरा पंडितपुरवा दोपहर में जब किसान रंगीलाल अपने खेत में धान काट रहे थे तभी अचानक झाड़ियों से अजगर निकल आया,जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया।रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा,तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत वनविभाग को सूचना दें।
क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया पकड़े गए अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments