स्थानांतरण व समायोजन के चलते शिक्षक विहीन हुए विद्यालय

लखीमपुर खीरी , 233

के0के0 शुक्ला/हरिशंकर मिश्र 

लखीमपुर खीरी। बच्चों की शिक्षा आदि बाधित न हो सुचारु रूप से चलती रहे इसलिए सरकार का एक नियम बताया जाता है कि एकल विद्यालय शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा लेकिन जिले के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस नियम को धता बताकर तमाम स्थानांतरण समायोजन किये जा चुके हैं जिससे बच्चों की शिक्षा व भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मित्र आदि पूर्ण शिक्षकों की श्रेणी में नहीं आते इसलिए विद्यालय को शिक्षक विहीन ही कहा जाएगा। मजे की बात यह है कि यह कार्य केवल इस जनपद में ही नहीं लगभग पूरे प्रदेश में हुआ लेकिन मामले का खुलासा होने पर उच्च अधिकारियों ने ऐसी जगह के शिक्षकों के स्थानांतरण के बारे में जानकारी हुई तो विभाग में खलबली मच गई इसके पश्चात कुछ जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस संबंध में स्थानांतरण निरस्त कर पुनः तैनाती के आदेश जारी किए गए।
ज्ञात हो प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई और उसके बाद 11 अगस्त को उसके लिस्ट जारी की गई जिसमें हजारों शिक्षकों का तबादला किया गया शिक्षकों को तैनाती देने से पहले भी एक बात सामने आई की तमाम स्कूलों में छात्र और शिक्षक का अनुपात काफी गड़बड़ा गया है उसके बाद कुछ बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को कार्य मुक्त न करने के आदेश भी दिए थे परंतु शिक्षा महानिदेशालय से जब यह कहा गया की जिनका ट्रांसफर हो गया है उन्हें नहीं रोका जाएगा उसके बाद सबको तैनाती दे दी गई।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र तिवारी द्वारा स्पष्ट कहा गया है की समायोजन तबादले से कोई विद्यालय शिक्षक विहीन या एकल नहीं होना चाहिए जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी जांच पड़ताल पहले ही करनी चाहिए थी। 
समाचारों के अनुसार जनपद औरैया में न्यायालय के आदेश से संबंधित शिक्षक को मूल जिले में वापस भेजा गया। इस पर शिक्षा विभाग से आदेश भी जारी कर दिया गया कि कोई स्कूल एकल या शिक्षक विहीन न हो। बहरहाल दर्जनों जनपदों में भले ही यह कार्रवाई की गई हो परंतु अभी इस जनपद में इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिस कारण यहां दर्जनों विद्यालय या तो एकल हैं या फिर शिक्षक विहीन बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top