जीएसटी विभाग की टीम ने गोविंद डेरी पर मारा छापा

लखीमपुर खीरी , 253

(सुनील शर्मा)


लखीमपुर खीरी। जीएसटी विभाग की टीम ने गोविंद स्वीट्स और गोबिंद डेयरी पर छापा मार कर मिठाइयों, डिब्बों और गल्ले तक की गहन जांच की। 
मिली जानकारी के अनुसार शहर की मशहूर गोविंद डेरी एंड स्वीट्स पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मार कर तमाम दस्तावेजों सहित मिठाईयां डब्बों एवं गल्ले तक की जांच की। बताते हैं कि लगभग तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई खामियां सामने आईं और टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं।

समाचारों के अनुसार लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर की एक  संयुक्त टीम ने छापा मारकर कई दस्तावेज जब्त किए गए। सूत्रों के मुताबिक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पूरे मामले को मैनेज करने की कोशिश की और अधिकारियों को छोड़ने तक गया। गोबिंद डेयरी के मालिक दिलीप ने बताया कि जांच के दौरान कुछ दस्तावेज लिए गए हैं, टैक्स बकाया जमा कराया जाएगा, हालांकि अधिकारियों ने अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
बताया जा रहा है कि तीन घंटे की जांच के दौरान दुकान और डेयरी के पीछे स्थित घर व कारखाने में भी पूछताछ हुई, वहीं मिठाई और दूध के बढ़े दामों पर व्यापारी और अधिकारी दोनों ने चुप्पी साध ली।

Related Articles

Comments

Back to Top