सर्च आपरेशन में चार आरोपी जिन पर न्यायालयो से जारी वारंटी सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़े

लखीमपुर खीरी , 238

धौरहरा खीरी।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च आपरेशन में चार आरोपी जिन पर न्यायालयो से जारी वारंटी सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गये जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने रात में दबिश देकर विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटी अंकुर उर्फ रामकुमार चौहान पुत्र बिक्रम निवासी मुरावनपुरवा,कल्लू पुत्र मूलचंद उर्फ गोबरे निवासी मुरावनपुरवा,मुक्ता प्रसाद पुत्र मोतीलाल निवासी चकलाखीपुर, चंन्द्र भाल उर्फ पाण्डेय पुत्र शुकुल उर्फ शुक्ला पासी निवासी चकलाखीपुर को उप निरीक्षक रुद्र प्रकाश पाण्डेय सिपाही विनोद, संजीव व विशाल ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top