मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की नींव है अच्छा स्वास्थ्य:-अमित कुमार
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2025 at 06:25 PM , 260 पलियाकलां खीरी। सीमा चौकी गौरीफंटा,39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया महानिरीक्षक अमित कुमार द्वारा सीमा चौकी गौरीफंटा का दौरा, कार्मिकों के साथ नाश्ता एवं स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया दिया।
मंगलवार को अमित कुमार, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत द्वारा अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत 39 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ नाश्ता किया और उनके साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित किया।
इस दौरान क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के उप-महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार,राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं वाहिनी के कार्मिक उपस्थित रहे । महानिरीक्षक ने जवानों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी तथा कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की नींव है । उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रतिदिन शारीरिक प्रशिक्षण (PT) एवं योग को नियमित रूप से करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है । उन्होंने बल के कार्मिकों के मनोबल की सराहना की एवं उनके कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।






_page-0001.jpg)
























Comments