जिला सचिव ने जिले के पिछले कार्य का विवरण तथा आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी

लखीमपुर खीरी , 300

लखीमपुर खीरी।दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को जिला खीरी की एजीएम प्रातः11 बजे संगठन गीत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरम्भ हुई।संगठन के जिला सचिव ने जिले के पिछले कार्य का विवरण तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दिया।संगठन अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने सभी सदस्यों को संघ शताब्दी वर्ष की योजना तथा पंच प्रण के के बारे में बताया।सूबेदार विनोद कुमार तिवारी सेवानिवृत ने संगठन के उद्देश्य, संरचना के  बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी तहसीलों में कार्यकारिणी के विस्तार का आह्वान किया तदुपरान्त जिले की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। संगठन के जिला संरक्षक कर्नल सी पी मिश्र सेवानिवृत ने सभी को सामाजिक कार्यो  में सक्रिय योगदान के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी तहसीलों के पूर्व सैनिक सदस्य उपस्थित रहे।अन्त में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शान्ति मंत्र के साथ किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top