रामायण संगोष्ठी दूसरा दिन,गुरु गृह पढ़न गए रघुराई,अल्प काल विद्या सब पाई
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2025 at 05:57 PM , 301लखीमपुर खीरी।गुरु गृह पढ़न गए रघुराई,अल्प काल विद्या सब पाई,दशहरा मेला के सांस्कृतिक आयोजनों के दूसरे दिन रामायण संगोष्ठी में लखनऊ से आए हरि ओम वाजपेई ने प्रभु श्रीराम के विद्या अध्ययन उनके राजमहल में त्याग इत्यादि पर प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम ने अल्पकाल में ही कितनी विद्या का अर्जन कर लिया। भगवान के द्वारा इस नश्वर संसार में भौतिक रूप से विद्या ग्रहण करने की लीला को उन्होंने अपने शब्दों में बखान करते हुए बताया कि जब प्रभु लीला करते है तो वह साधारण मानव की तरह ही विद्या अध्ययन भी करते हैं, इस दौरान उन्होंने जीवन में कैसे कठिनाइयों का सामना करते हुए भक्ति करें और भक्ति से हमें क्या मिलता है, इन सभी पर प्रकाश डाला।दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा.इरा श्रीवास्तव ने मेला कमेटी अध्यक्ष कौशल तिवारी के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस दौरान नगर पालिका ईओ संजय कुमार भी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत हमेशा श्रीरामचरित मानस जैसे दिव्य ग्रंथ से होती है, जिसमें हमारे सामाजिक जीवन के आदर्श शामिल होते हैं। इसके बाद शुरू हुए हरिओम वाजपेई के प्रवचन सुनने के लिए काफी रात तक लोग बैठे रहे।सरस कथा व्यास हरिओम वाजपेई ने भिखारी सारी दुनिया राम एक देवता, जैसे भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। रामायण संगोष्ठी में प्रवचन सुनने वालों में विश्व हिंदू परिषद के बृजेश पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिवकांत मिश्रा, संस्कृत भारती के आचार्य ओमकार नारायण, डीएस कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा.दयानंद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, रजत श्रीवास्तव, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक प्रहलाद सिंह, देवाशीष मुखर्जी, अमित सोनी व मोहित शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments