रेल चलाओ पलिया बचाओ के तहत दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

लखीमपुर खीरी , 233

पलियाकलां‌ खीरी। रेल चलाओ पलिया बचावो बैनर तले सोमवार से कृमिक धरना प्रदर्शन का सिलसिला गत दिवस कामरेड कमलेश राय,छपवा जिलाध्यक्ष आरती राय, भोजपुरी समाज, किसान संगठन व्यापार मंडल आदि के संयोजन में एक दर्जन से अधिक क्षेत्रीय, सामाजिक, संगठनो ने शुरू किया गया था।
       कामरेड कमलेश राय ने बताया कि विगत जून माह में आई बाढ़ के बाद रेल विभाग ने रेल ट्रैक के नीचे सिपेज की बात कहकर छोटी लाइन की रेलगाड़ी को बंद करवा दिया था इस कारण पलिया की कृषि, व्यापार, यातायात,सहित तमाम दैनिक जरूरत पर खासा प्रभाव पड़ा रेल से सफर करने वालों की जेब पर दूना बोझ बढ़ा इलाके का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया लगभग चार महीने से रेल यातायात बंद है,इसे लेकर क्षेत्र की जनता ज्ञापन धरना प्रदर्शन बाजार बंद तथा पत्राचार कर रेल मंत्रालय से रेल अमान परिवर्तन सहित छोटी लाइन की रेल गाड़ियों को संचालन की मांग करती चला चली आ रही है।
        इस क्रम के तहत आज दूसरे दिन नगर के सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारी विनोद गुप्ता, सुरेंद्र यादव,करण यादव, दीपक भार्गव, रामदयाल वर्मा,कृर्मिक धरना पर बैठे, इस दौरान कामरेड कृष्णा अधिकारी,आरती राय, रामकिशन,भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन गौड़, अरुण झा,पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, रामनिवास, रईस अहमद, सूरज गौतम, आशीष पटेल, सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top