राजकीय बालिका इंटर कालेज धौरहरा में सोमवार को कालेज स्टाफ द्वारा कैरियर मेले का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 302

धौरहरा खीरी 
धौरहरा क्षेत्र का एकलौता राजकीय बालिका इंटर कालेज धौरहरा में सोमवार को कालेज स्टाफ द्वारा कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिसमें।डीआईओएस खीरी के प्रतिनिधि विनोद कुमार, एसडीएम धौरहरा के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने प्रतिभाग किया।इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा। क्षेत्र के एकलौते राजकीय बालिका इंटर कालेज धौरहरा में सोमवार को कालेज प्रशासन की तरफ से एक दिनी कैरियर मेला 2025 का आयोजन किया गया।मेले में छात्राओं द्वारा पेड़,खाने पीने की चीजें फास्ट फूड, हाथों से बनें उत्पाद, कास्मेटिक स्टालो का मौजूद अफसरों द्वारा निरीक्षण किया। आयोजन में डीआईओएस खीरी के प्रतिनिधि विनोद कुमार ने छात्राओं से कहा कि पंख पोर्टल के जरिए आप लोग अपना अपना कैरियर स्वयं चुन सकती है।नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या ने सरकारी मशीनरी की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की तो वही धौरहरा प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5 व अन्य प्रकार के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।अंत में पुलिस बल ने महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराधों से संबंधित पत्रक छात्राओं को वितरित किए गये। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य निधि वर्मा,अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दिक्षित सहित शिक्षिकाओं, विद्यालय स्टाफ व कालेज की समस्त छात्राओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top