रेल चलाओ पलिया बचाओ के तहत क्रमिक अनशन शुरू
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2025 at 04:53 PM , 279वीके त्रिपाठी/केके शुक्ला
पलियाकलां- लखीमपुर।
रेल चलाओ पलिया बचाओ बैनर तले सोमवार से क्रमिक धरना प्रदर्शन का आरम्भ कामरेड कमलेश राय, आरती राय, रामकिशन आदि के संयोजन में शुरू किया गया।
कामरेड कमलेश राय ने बताया कि विगत जून माह में आई बाढ़ के बाद रेल विभाग ने रेल ट्रैक के नीचे सिपेज की बात कहकर छोटी लाइन की रेलगाड़ी को बंद करवा दिया था जिससे पलिया व क्षेत्र का व्यापार,यातायात, सहित तमाम दैनिक जरूरत पर प्रभाव पड़ा रेल से सफर करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ जाने से इलाके का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया इसे लेकर क्षेत्र की जनता ज्ञापन धरना प्रदर्शन बाजार बंद तथा पत्राचार कर रेल मंत्रालय से रेल अमान परिवर्तन सहित छोटी लाइन की रेल गाड़ियों को संचालन की मांग करती चली आ रही है।
रेलवे विभाग के जिम्मेदारों की कारस्तानियों से आजिज जनता ने अब रेल के लिए आंदोलन(मुहिम) चलाने का मन बना लिया है ऐसा लगता है कि बिना आंदोलन के इन जिम्मेदारों के कान में जूं नहीं रेंगती है। रेलवे के जिम्मेदारों की लापरवाही का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 2 साल से लखनऊ मैलानी बरेली के बीच रेलवे ट्रैक कंप्लीट होने के बाद भी अभी तक क्षेत्रीय जनता को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है जैसा की उम्मीद की जा रही थी कि इस के चालू होने के बाद देश भर से सीधी कनेक्टिविटी के कारण व्यापार यात्रा आदि में काफी सहूलियत हो जाएगी परंतु अभी तक ऐसा कुछ भी रेलवे की लापरवाही के वजह से नहीं हो पाया है।
वहीं दूसरी तरफ पलिया रामलीला कमेटी द्वारा एक जनहित याचिका भी अमान परिवर्तन के संबंध में की गई है, उक्त रेल बंदी को लेकर दिनांक 6 अक्टूबर सोमवार से रेल चलाओ पलिया बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक क्रमिक अनशन का आयोजन किया गया जिसमे सोमवार प्रथम दिवस लल्लन गौड, राजेंद्र भारती, चंद्रभूषण मिश्रा ,कमलेश राय, सुरेश चंद्र तथा, विश्वकांत त्रिपाठी क्रमिक धरना में बैठे शांति प्रिय ढंग से पलिया,दुधवा,बेलरायां,तिकोनिया होते हुए रायबोझा तक पुराने रेलमर्ग पर पूर्व की भांति छोटीरेल लाइन की गाड़ियों को पूर्व की भांति चलाने तथा उक्त मार्ग पर पर शासन की मंशा के अनुरूप 2007-08 में हुए सर्वे के आधार पर छोटी लाइन रेल ट्रैक को अमान परिवर्तन करा भीरा ,पलिया, दुधवा बेलरायां तिकोनियां रायबोझा होते हुए गोंडा से बरेली तथा अन्य देश व प्रदेश के अन्य महानगरों तथा बड़ी रेल स्टेशनों तक जाने वाली रेलगाड़ियों के नेटवर्क से पलिया तथा बहराइच रेल स्टेशनों को रेल नेटवर्क से जुड़वाने को अनिश्चित क्रमिक धरना प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता एनुफ बेग,सामाजिक कार्यकर्ता अरुण झा, सुरेश चंद लोधी, सभासद निर्भय नरायणसिह, पूर्व सभासद नजर अहमद खां,एड.शरीफ खां,मोइन खान,रईश वारसी,अमरीक सिंह प्रधान मजरा मझरा पश्चिम, प्रीतम सिंह, चंद्रभूषण मिश्रा गोविंद नगर,सक्षम शुक्ला,रविंद्र भारती, रवि प्रताप बसही, कमला गौतम कंपनीफार्म, राम बहादुर पतवारा, रमेश कुमार, रामनरेश पलिया,सूरज गौतम सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक समाज सेवी महिला पुरुष मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments