कुत्ते ने अपनी जान देकर बचाई मालिक की जान जहरीले सांप से लड़कर गवांई जान

लखीमपुर खीरी , 262

लखीमपुर खीरी। यह बात बिल्कुल सही कही गई है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है, क्योंकि घर के जब सभी लोग सो रहे होते है तो घर में पला कुत्ता रात भर जागकर घर की पहरेदारी करता है और घर को हर बला से बचाने का पूरा प्रयास करता है।

मिली जानकारी के अनुसार निघासन कस्बा निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह उर्फ कुक्कू अपने झंडी रोड स्थित मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते है। घर के पीछे छोटी आम की बाग है, जहां जहरीले जीव जंतुओं का आना जाना लगा रहता है। उसी बाग से किसी तरह एक जहरीला सांप घर के अंदर प्रवेश कर जाता है। जहरीला सांप किसी को नुकसान पहुंचा पाता उससे पहले घर में पले कुत्ते को पहले एहसास हो जाता है और वह खतरा भांपते हुए कुत्ता तुरंत जहरीले सांप पर झपट पड़ता है। इस लड़ाई के दौरान सांप कुत्ते को काटता भी है।

मगर मालिक को सांप कोई नुकसान न पहुंचा पाए जिससे कुत्ता सांप का देर तक मुकाबला करता है और उसे मार देता है। उधर जब कुत्ते पर सांप के जहर का असर होने लगता है तो वह बेसुध होकर गिर जाता है। इस दौरान जब गृह स्वामी सुरेन्द्र पाल सिंह की आंख खुलती है तो वह नजारा देख हैरान रह जाते है और कुत्ते को नज़दीकी पशु चिकित्सालय ले जाते है। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जाता है मगर सांप काफी ज्यादा जहरीला था इस वजह से कुत्ते की मौत हो जाती है।
गृह स्वामी सुरेन्द्र पाल सिंह उर्फ कुक्कू का कहना है कि इससे पहले भी कई बार उनका पालतू कुत्ता घर वालों की जान बचा चुका है और घर में प्रवेश करने वाले कई सांपों को वह मार चुका है। कुत्ते की मौत के बाद सुरेन्द्र पाल सिंह काफी उदास है उनका कहना है कि वह घर के सदस्य के रूप में रहता था और आज तक कभी भी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने नम आंखों के साथ उसको विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Comments

Back to Top