गांव-गांव जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रही चंदन चौकी पुलिस

लखीमपुर खीरी , 247

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक! चंदन चौकी के गांव रामगढ़ में आत्मरक्षा के गुर सिखाए, हेल्पलाइन नंबर बताए

 

लखीमपुर-खीरी के थाना चंदन चौकी के गांव  रामगढ़ में शनिवार को 'मिशन शक्ति 5' के तहत चंदन चौकी पुलिसकर्मियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय पांडे, कान्स्टेबल दीपक पाल, महिला आरक्षी प्रियंका भाटी,महिला आरक्षी विनीता, महिला आरक्षी तनु बाला ने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि कैसे विषम परिस्थितियों में महिलाएं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।
इसके साथ ही, सरकार द्वारा जारी विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 1090 (महिला हेल्प लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) शामिल हैं।
उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत चंदन चौकी थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है गांवों की महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस टीम ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है वही सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, धोखाधड़ी वाले कॉल, ओटीपी और लिंक से बचने के लिए सचेत किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की आपराधिक या आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग तुरंत करना बताया जा रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top