भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ निकाली गयी प्रभात फेरी

लखीमपुर खीरी , 337

लखीमपुर-खीरी, 02 अक्टूबर भारतीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः 6--00 बजे आदर्श योग साधना केंन्द्र श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड से योग के प्रति जन जागरण हेतु पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के संग ढोल नगाड़ों के साथ जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट के निर्देशन में व प्रान्तीय प्रधान उ.प्र. पूर्वी नरेश चन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में तथा जिला संगठन मन्त्री अशोक तोलानी, जिला महिला संगठन मन्त्री डा.सुशीला सिंह, क्षेत्रीय प्रधान शशिकान्त श्रीवास्तव व राम बहादुर मित्रा, क्षेत्रीय मन्त्री राजेश श्रीवास्तव एड., श्रीमती नीलम वाजपेयी व रामदिन राठौर, डी०एन० शुक्ला 
की  उपस्थिति में प्रभात फेरी निकाली गयीं l प्रभात फेरी का गढ़ी रोड, मेला मैदान, धर्मकांटा, मेला रोड  नाथ मंदिर होते हुए वापस धर्मशाले पर जोश खरोश के साथ समापन किया गया l 
प्रभातफेरी में महंत हरीसिंह पब्लिक स्कूल, मिद्निया गढ़ी मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रामेश्वरम नाथ मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, आनंदपुर आश्रम, दीपायन पब्लिक स्कूल, राम नवमी मंदिर, योगा पार्क सलेमपुर, नेशनल  पब्लिक स्कूल, योग साधना केंन्द्र के  ऊर्जावान साधक साधिकाओ नें सहभागिता दर्ज करायी। 
प्रभातफेरी में मुख्य रूप से केंन्द्र प्रमुख राजीव मिश्रा, मुकेश सक्सेना, राजेश कुमार, अशोक शर्मा, डा. ओ.पी. श्रीवास्तव, शत्रोहन लाल त्रिवेदी, सतीश मिश्रा, राजीव उपाध्याय, प्रकाश सक्सेना, रविकांत श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, अर्चना, सविता, रेखा, रीत आदि सहित सैकड़ों साधक साधिकाए उपस्थित रहे। 
प्रभातफेरी का आयोजन आदर्श योग साधना केंन्द्र श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला क्षेत्रीय प्रधान शशिकांत श्रीवास्तव के व्यवस्थापन में सुचारू रूप से किया गया l समापन पर जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा नें सभी उपस्थिति लोगो को संबोधित करते हुए योग के महत्व को बताते हुए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इसी तरह गुरु नानक इंटर कॉलेज में शिवराम वर्मा जिला मंत्री की अगुवाई में तथा कमल किशोर बरनवाल क्षेत्रीय प्रधान के व्यवस्थापन में उमा शंकर त्रिवेदी, गजराम  सिंह, प्रेम पाल वर्मा, बी0के0 बंसवार, एस० पी० वर्मा, महिला जिला उप प्रधान सुमन वर्मा  तथा जिला मंत्री कामिनी मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति सहित अधिसंख्य साधक साधिकाओ नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रभात फेरी को सफल बनाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाईl

Related Articles

Comments

Back to Top