सिंगाही में माडिफाइड बाइक्स से लोग परेशान:

लखीमपुर खीरी , 314

तेज आवाज और चकाचौंध रोशनी से राहगीरों को खतरा, प्रशासन मौन 


लखीमपुर खीरी। कस्बा सिंगाही की सड़कों पर तेज आवाज साइलेंसर वाली बुलेट माडिफाइड का आतंक काफी बढ़ता जा रहा है।कानफाड़ आवाज और आंखें चौंधिया देने वाली रोशनी से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है ‌, लेकिन थाना सिंगाही पुलिस और परिवहन विभाग इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहें हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बाइक्स की तेज़ आवाज़ से खासकर बुजुर्ग और बच्चे दहशत में रहते हैं। अचानक आने वाली बुलेट की आवाज से लोग घबरा जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सायलेंर की आवाज से बच्चों और बुजुर्गों में दहशत फैल जाती है। पुलिस को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार वाहनों में इस तरह के बदलाव करना अवैध है। इसके बावजूद कस्बा सिंगाही की सड़कों पर ऐसे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।नगर वासियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।

Related Articles

Comments

Back to Top