मूर्तियों का विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूम-धाम से घाघरा व शारदा नदियों के तट पर संपन्न हुआ
लखीमपुर खीरी Oct 02, 2025 at 05:37 PM , 258धौरहरा खीरी
शारदीय नवरात्र समापन के बाद क्षेत्र में स्थापित मां शेरावाली की मूर्तियों का विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूम-धाम से घाघरा व शारदा नदियों के तट पर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन सतर्क व एलर्ट मोड पर दिखाई पड़ा।
जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्र के समापन बाद आदि शक्ति मां भवानी जगदम्बा की क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन जलाशयों व नदियों में होने की परम्परा है।इसी कड़ी में गुरुवार को क्षेत्र भर में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन के लिए तीन मुख्य स्थल शारदा बैराज जालिमनगर व ऐरा पुल पर क्षेत्रीय प्रशासन पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम के साथ मां भवानी को जल समाधि देने के लिए इंतजामात किए गए। ज्ञात हो कि मूर्ति विसर्जन के दौरान हो चुकी घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार मुख्य धारा में जाने के बजाय ज़रिए जेसीबी से बड़ा सा नाला खुदवाकर मां भवानी की मूर्तियों का विसर्जन करवाने का प्रबंध किया।






_page-0001.jpg)
























Comments