बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम समाज बराबर सहयोग करने में पीछे नहीं

लखीमपुर खीरी , 192

सिंगाही खीरी। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम समाज बराबर सहयोग करने में पीछे नहीं है  कस्बे की जामा मस्जिद से एलान के बाद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गल्ला कपड़ा 76101 चंदा इकठ्ठा किया गया है। जिसको अंजुमन इस्लामिया की कमेटी ने सिंगाही गुरद्वारे के सेवादार ज्ञानी गुरमुख सिंह को सौंप दी गई हैं।कस्बे की जामा मस्जिद के इमाम के एलान के बाद राहत सामग्री इकट्ठा हुई। एलान सुनकर कस्बे के लोगों ने पंजाब में आई त्रासदी को लेकर चंदा, राशन, कपड़ा व सहित आर्थिक सहायता इकट्ठा कर अंजुमन कमेटी को सौंपा था। अंजुमन कमेटी के सिकरेट्री ज़ैनुल हसन ने कहा-हमने सोशल मीडिया पर भी अपील की और यह भी साफ कर दिया कि यह इंसानियत की मदद है। इसमें हर धर्म के लोग हिस्सा ले सकते हैं। माशाअल्लाह, सब आगे आए। सभी इस काम में मदद कर रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम, तजम्मुल खान, मान सिंह, हाफिज अब्दुल हफ़ीज़, सभासद रामनरेश गुप्ता, मसूद खान, सलाउद्दीन गौरी, मोहम्मद राशिद, अफजल हुसैन, अनवार खां आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top