नवरात्र के अंतिम दिन जारी रहा पूजन अर्चन का सिलसिला अभी भी चल रहा कन्या भोज व भंडारों का कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2025 at 07:02 PM , 240(सुनील शर्मा)
धौरहरा- खीरी। नवरात्र के पावन पर्व पर जगत जननी मां भवानी के दुर्गा के अंतिम स्वरूप के पूजन के लिए बुधवार को क्षेत्र के मंदिरों में कन्या पूजन कार्यक्रम दिन भर चलता रहा। कन्या पूजन में भक्तों द्वारा खीर पूडी,दही जलेबी, हलवा,छोला चावल के साथ दक्षिणा फल आदि शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर भक्तों व कुंवारी कन्याओं की भारी मौजूदगी देखी गई।
जानकारी के अनुसार मां शेरावाली के पूजन-अर्चन का अंतिम दिन बुधवार को क्षेत्र के धार्मिक स्थलों हवन पूजन अखंण्ड पाठ आदि का आयोजन चलता रहा।देवी माता थाना मंदिर परिसर में मंगलवार से कन्याओं को भोजन कराने का सिलसिला अनवरत जारी रहा, वहीं काली माता मंदिर धौरहरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से कन्या पूजन व प्रसाद वितरण,श्री लीलाधर महादेव मंदिर परिसर कफारा,नारायणेश्वर महादेव मंदिर जुगुनूपुर, नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर धौरहरा, हनुमान मंदिर सेमरिया, जंगली नाथ महादेव मंदिर ऐरा पुल सहित सैकड़ों जगहों पर मां भवानी के भक्तों द्वारा हवन पूजन व कन्या पूजन भोज का आयोजन करके आदिशक्ति मां जगदम्बा को प्रसन्न करने हेतु भक्तों द्वारा नौ दिनों का व्रत रखा गया।
धौरहरा क्षेत्र के घुरघुट्टा बुजुर्ग के मजरा मूड़ी में लोगों ने मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई रोज़ की भांति गांव की समस्त बड़े बूढ़े बुजुर्ग बच्चे धूम-धाम से भजन कीर्तन पूजन अर्चन किया वहीं बुधवार को कुवांरी कन्याओं को भोज व भन्डारे का बड़े धूम-धाम से आयोजन हुआ। आयोजक मंडल के विजय शंकर मिश्रा ने बताया मां दुर्गा जी की प्रतिमा का विर्सजन भी धूमधाम से किया जाएगा।
इसी के साथ गांव गांव तक मां आदिशक्ति के उपासकों द्वारा मूर्ति स्थापित करके कथा भागवत व हवन पूजन अखण्ड पाठ कीर्तन पाठ कन्या पूजन करते हुए आदिशक्ति मां जगदम्बा को प्रसन्न करने हेतु भक्तों द्वारा उपवास किया गया। अभी भी हवन भोज आदि का सिलसिला जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments