ग्राम बैवहा मुन्नू सिंह में भव्य भंडारा सम्पन्न तीन सौ कन्याओं के पखारे चरण, नौ दिन तक गूंजे जयघोष

लखीमपुर खीरी , 130

लखीमपुर खीरी (संवाददाता)। भीरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैवहा मुन्नू सिंह में चल रहे नौ दिवसीय दुर्गा जागरण का समापन होने को हर्षोल्लास के साथ हुआ। अंतिम दिन भक्तों ने भव्य भंडारे का आयोजन कर मां दुर्गा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।

समापन अवसर पर लगभग तीन सौ कन्याओं के चरण पखारकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में पूरे गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे नौ दिनों तक गांव में माता रानी के जयघोष और भक्ति गीतों की गूंज बनी रही। श्रद्धालु दिन-रात भक्ति में डूबे रहे और समापन दिवस पर गांव भक्ति रस में सराबोर हो गया इस मौके पर श्रीकृष्ण प्रधान विमलेश कुमारी गोविंद हेमराज तेजपाल मौर्य हरीश मौर्या दिनेश कोटेदार सुरेश भार्गव राजू सिंह तेजपाल सिंह उमेश राजू अरविंद तोताराम संजय मौर्य ओमकार श्यामलाल  तेजपाल सिंह सहित भगत मौजूद रहे

Related Articles

Comments

Back to Top