सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2025 at 06:17 PM , 135मोहम्मदी संवाददाता
क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव गलरई के पास बहन को छोड़कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव नयागांव निवासी अमित कुमार 25 वर्षीय पुत्र महेंद्र अपनी बहन को बाइक पर बैठकर उसकी ससुराल छोड़कर और बरवर में चल रहे मेला देखकर रात 11 बजे घर वापस लौट रहा था गांव गलरई के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वाहन चालक मौका पाकर भाग निकला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मटक की पत्नी शारदा देवी रो रोकर बता रही है शादी के बाद कोई संतान नहीं थी कुछ ही दिनों में बच्चे को जन्म देने वाली है। इससे पहले उसका सारा संसार ही उजड़ गया कह कर दहाड़ मार मार कर रोत-रोते बेहोश हो जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments