महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2025 at 06:15 PM , 163 मोहम्मदी संवाददाता
मुंडा निजाम चौकी क्षेत्र के गांव मस्तीपुर में एक महिला ने मैलानी क्षेत्र के एक गांव के चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया पुलिस ने मामले में नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक ने घर पर बुलाकर चोर होने का आरोप लगाते हुए सर मुंडवाकर पेड़ में बांधकर लोहे की रांडों से पिटाई कर गरम तवे पर बैठाकर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया पुलिस ने मामले में एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
मस्तीपुर निवासी गीता देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया 24 सितंबर की रात 12 बजे करीब गांव भरीगवां थाना मैलानी निवासी राजकिशोर उर्फ राजू, राजकुमार, आशुतोष और निखिल एक राय होकर घर में घुस आए और लाठी डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया चीख पुकार मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए थे। पुलिस ने मामले में सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष भरीगवां निवासी राजू यादव ने बताया उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते लड़की ने घर बुलाया था जहां वह मिलने गया था। लड़की के परिजन सत्येंद्र यादव, पुनीत यादव, जसविंद, जितेंद्र और सुमित यादव ने चोर कहकर पकड़ लिया और बाल कटवा कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर गरम तवे पर बैठाने का आरोप लगाया है पुलिस ने मामले में सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्ष के मामलों की विवेचना चौकी प्रभारी हिमांशु आनंद सिंह को सौंपी गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments