चिमनी मिरवापुर नहर मार्ग गड्ढों में तब्दील

लखीमपुर खीरी , 166

लखीमपुर खीरी। शहर से सटे चिमनी से मिरवापुर पहुंचने वाले नहर मार्ग पर बनी सड़क पूर्णतया गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार यह डिमहौरा मिरवापुर आदि गांवों को जोड़ने वाला नहर मार्ग लोगों की आने जाने की सुविधा के लिए पक्का बनाया गया था ताकि संबंधित गांव को जाने वाले लोगों को कष्टप्रद कच्चे गलियारों से न होकर बल्कि तारकोल रोड से अपने गंतव्य तक पहुंच सके परंतु वर्तमान में इस मार्ग का अधिकांशतः भाग पूर्णतया गड्ढों में तब्दील हो गया है जिससे आए दिन लोग चोटिल हो जाते हैं। यह नहर मार्ग होने के कारण आस पास के गांवों को जोड़ने के लिहाज से लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण है परंतु बरसों से खराब हुई इस मार्ग पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top