साक्षी त्रिपाठी‌ बनीं एक दिन की थानेदार

लखीमपुर खीरी , 416

पलिया कलां‌ लखीमपुर खीरी।एक दिन की थाना अध्यक्ष लखीमपुर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण फेज-5 को बढ़ावा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत एक अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत, श्री तेज महिन्द्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कॉलेज पलिया की 10वीं की छात्रा साक्षी त्रिपाठी को एक दिन के लिए पलिया‌ थाने का अध्यक्ष बनाया गया, इसके अलावा ओमीशाह को एस आई, निधि तिवारी व  नीलू मौर्या को हमराही नामित किया।
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की थानेदार कोथाना प्रभारी ने पंकज त्रिपाठी गुलदस्ता देकर किया स्वागत, प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज करने का भी दिया आदेश दिया 
     इस दौरान, एक दिन की थानेदार बनी साक्षी त्रिपाठी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने थाना क्षेत्र के पतवारा निवासी पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर जांच करा मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश दिया वहीं दूसरी पीड़िता के भूमि संबंधी विवाद के मामले में हल्का दरोगा को जांच कर उचित करवाई के लिए पत्र अग्रसारित किया।

इसके अलावा अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार तथा स्वच्छता संबंधी चीजों का गहनता से निरीक्षण किया। वही एनडीपीएस में पकड़ी गई महिला से भी सवाल जवाब किया।

साक्षी त्रिपाठी‌ तेज महिन्द्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा10की मेधावी छात्रों में गिनी जाती हैं। इससे पहले, उन्हें  पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज लखीमपुर में आयोजित गणित पत्रवाचन के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया वहीं स्कूल में भाषण तथा अन्य कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है इसके लिए इन्हे सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर शहर कोतवाल पंकज त्रिपाठी, एस आई रामजीत यादव, एस आई आदित्य चौधरी, जयनारायण  यादव समेत थाने का थाने का एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे, कार्यक्रम समापन से पूर्व थाना अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह के रूप में सभी बालिकाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य  रामप्रताप सिंह, शिक्षिका शिल्पी, विकास,सत्यवीर सचिन समेत आध्यात्मिक सुंदरकांड हनुमत सेवा मंडल के निरंकार प्रसाद बरनवाल, सक्षम शुक्ला, तथा वरिष्ठ विश्वकांत त्रिपाठी पत्रकार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top