सुंदरकांड हनुमत पाठ सेवा मंडल ने थाना प्रभारी को भेंट किया कल्याण

लखीमपुर खीरी , 297

वीके त्रिपाठी 

पलिया कलां- खीरी। नगर की आध्यात्मिक तथा धार्मिक संस्था सुंदरकांड हनुमत समाज सेवा मंडल के सेवादारों ने थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्य करने सहित नगर तथा क्षेत्र में कानून व्वयस्था को सुचारू रूप से लागू करवाने के लिए गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित कल्याण विशेषांक देवी अंक भेंट किया वही एस आई रामजीत यादव, एस आई आदित्य चौधरी, जयनारायण  यादव को अंग वस्त्र भेंट किया।
          इस दौरान सुंदर कांड हनुमत सेवा मंडल के विश्वकांत त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा, निरंकार प्रसाद बरनवाल, सक्षम शुक्ला सहित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, शिक्षिका शिल्पी, विकास सत्यवीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top