अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त:मझगई पुलिस ने 500 लीटर लहन किया नष्ट , शराब माफियाओं में मची खलबली

लखीमपुर खीरी , 244

निघासन खीरी। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मझगई थाना क्षेत्र के बल्लीपुर मुर्गाहा में पुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और लगभग 500 लीटर लहन नष्ट किया। यह अभियान थाना प्रभारी राजू राव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है।पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस खनन और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर शराब माफियाओं से मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे, जिन्हें थाना प्रभारी ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि एएसआई अवनीश, लवलेश और महेंद्र दीवान जैसे प्रमुख शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top