सशस्त्र सीमा बल द्वारा “स्वच्छ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Sep 26, 2025 at 06:25 PM , 245लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा वाहिनी परिसर में आज चंदरानी हॉस्पिटल, लखीमपुर खीरी के सहयोग से “स्वच्छ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विरेंद्र कुमार वर्मा (फिजिशियन एवं सर्जन), डॉ. नेहा वर्मा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. विमल वर्मा (नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) तथा उनकी टीम द्वारा वाहिनी अस्पताल के साथ मिलकर संदिक्षा सदस्यों एवं बलकर्मियों के परिवार की महिलाओं तथा बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। इसमें संतुलित पोषण, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान यह भी रेखांकित किया गया कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार एवं समाज की आधारशिला है”। महिला एवं बच्चों का स्वास्थ्य केवल परिवार को ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की मजबूती को भी सुनिश्चित करता है।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता उत्पन्न करना तथा समाज में यह संदेश प्रसारित करना था कि स्वच्छ एवं स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।
सशस्त्र सीमा बल सदैव अपने बलकर्मियों, उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments