*सफाई कर्मचारी पहले दो, सिगरेट पुडिया तम्बाकू फिर उठाएंगे कूड़ा।*

लखीमपुर खीरी , 159

पलियाकलां(खीरी)। नगर मे साफ सफाई को लेकर बड़ी घटना सामने आई जहां नगरपालिका पलिया के कुछ कर्मचारी दुकानदारों से यह कहते हुए पाएं जाते है कि सिगरेट पिलाओ पुडिया खिलाओ तम्बाकू दो तभी दुकान के आगे से कूड़ा उठाएगें पास ही मे लगे कूड़ेदान मे कई दिन बीत जाने के बाद भी कूड़ा नही उठाया जाता है।
जबकि इसके लिए कर्मचारी से कोई व्यापारी कहता है तो ओवर डोज नशे की हालत मे दुकानदारों से ही सफाई कर्मचारी लड़ाई पर आमादा हो जाते है। 
जबकि पलिया के जितने भी डेस्टबीन लगाएं गए थे उनमे भरे कूड़ेदान चीख चीखकर सफाई कर्मचारीयों की लापरवाही व सफाई पर सवाल खड़े कर रहा है
 कि क्या नगर मे साफ सफाई तभी होगी जब कुछ सफाई कर्मचारी को पुडिया तम्बाकू सिगरेट चाय फ्री मे पिलाएगा। एक व्यक्ति ने जरा सी पुडिया क्या मना कर दिया फौरन दो तीन लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते कूड़ा न उठाने की धमकी देने लगे। 
यह सब होता देख नगर के तमाम वरिष्ठ लोग देख रहे थे सफाई कर्मचारी को समझाने का प्रयास किया लेकिन ओवरडोज लेकर सफाई करने वाले कर्मचारी किसी की कुछ न सुनकर चिल्लाते हुए चले गए। 
नगर का व्यापारी वर्ग इस हरकत से काफी आक्रोश है जानकारों का कहना है कि इस तरह से अगर कोई दुकानदार को परेशान या धमकाता है तो उस पर शिकायत करने की जरूरत है जिससे प्रताड़ित हो रहा व्यापारी वर्ग सुरक्षित महसूस करें।
सम्मानित कुर्सी पर बैठे लोग से नगर के व्यापारी वर्ग मांग करता है कि जो भी नशे मे सफाई करने वाले कर्मचारी दुकानदारों से अभ्रदता करते है उनपर लगाम लगाया जाए।
प्रताड़ित व्यापारी का कहना है कि कैमरे लगे हुए है जो भी सुबह सुबह आकर हरकत और अभद्र व्यवहार किया सबकी वीडियो है। अब देखना होगा कि नगरपालिका पलिया द्वारा ऐसे कितने कर्मचारी है जो सुबह नशा करते हुए कूडा उठाने दुकानदार व गली मोहल्ले मे जाते है जिनसे नगर के लोगो को सतर्कतापूर्वक रहना है वहीं उच्च अधिकारियों को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top