गीत गाकर वृद्ध जनों ने दूर किया अपना मानसिक तनाव
लखीमपुर खीरी Sep 25, 2025 at 05:40 PM , 131विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को मिली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं
विश्व अल्जाइमर दिवस के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर
लखीमपुर खीरी। विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत वृद्धा आश्रम सलेमपुर कोन में एक स्वास्थ्य शिविर के लगाया गया। इस दौरान वृद्धजनों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग व आवश्यक दवाओं सहित फल वितरण किए गए।
इस दौरान जिला चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा साठ वृद्धजनों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं व काउंसलिंग भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा उपस्थित सभी वृद्धों का मानसिक परीक्षण किया गया। साइकेट्रिक सोशल वर्कर द्वारा सभी वृद्धजनों एवं उपस्थित स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला चिकित्सालय, मोतीपुर ओयल आने की सलाह दी गई। साइकेट्रिक नर्स विवेक मित्तल द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए सभी वृद्धों को दवाइयां प्रदान की गई। इसके उपरांत सभी वृद्धों ने टीम के साथ गीत गाकर अपने तनाव को दूर किया, जिसमें सभी वृद्धों, डीएमएचपी टीम स्टाफ आदि का सहयोग मिला। शिविर के उपरांत सभी वृद्धजनों के सम्मान में फल वितरण किए गए।






_page-0001.jpg)
























Comments