आवारा पशुओं की भिड़ंत से मिष्ठान विक्रेता का 50 हजार का नुकसान
लखीमपुर खीरी Sep 25, 2025 at 05:38 PM , 107मैगलगंज खीरी ! कस्बे के मुख्य चौराहे पर बुधवार रात आवारा सांडों की भीषण भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। लड़ते-लड़ते दोनों सांड गुरुकृपा मिष्ठान भंडार में घुस गए और काउंटर सहित फर्नीचर तोड़ डाला। काउंटर में रखी मिठाई शीशे के टुकड़ों से बर्बाद हो गई।
दुकान मालिक संजय यज्ञसैनी ने बताया कि घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कस्बे में आवारा घूमते सांड आए दिन राहगीरों को चोट पहुंचाते हैं और व्यापारियों का नुकसान करते हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा पशुओं की वजह से पिछले कई वर्षों से फसलों की बर्बादी और सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। छह महीने पहले संत मिष्ठान भंडार के मालिक अनूप गुप्ता “बबलू” पर भी सांड ने हमला कर दिया था, जिसमें उनका पैर टूट गया और आज भी उनका इलाज जारी है।
नागरिकों का कहना है कि यदि कोई वाहन गलत जगह खड़ा हो जाए तो तत्काल चालान या कार्रवाई होती है, लेकिन सड़क पर बैठे या घूमते छुट्टा जानवरों को हटाने वाला कोई नहीं होता। राहगीर और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं।
यद्यपि लावारिस गायों की देखभाल के लिए गौशालाओं की व्यवस्था की गई है, फिर भी कस्बे और आसपास के इलाकों में छुट्टा पशुओं की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं और किसी न किसी की जान व माल जोखिम में पड़ रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments