धर्म सभा इण्टर कालेज में मनाया गया विश्व शांति दिवस
लखीमपुर खीरी Sep 21, 2025 at 06:35 PM , 246(सुनील शर्मा)
लखीमपुर-खीरी। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार को विश्व शांति दिवस पर प्रेम रावत जी का विशेष शांति सन्देश कार्यक्रम प्रोजक्टर के माध्यम से धर्म सभा इण्टर कालेज लखीमपुर खीरी में मनाया गया, इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय वक्ता प्रेम रावत जी महाराज जी का सन्देश, कि जिस शक्ति की तलाश हम और आप बाहर, खोजते हैं वह आपके अन्दर ही है, शांति सम्भव है, शांति का अनुभव किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति धर्म का पालन करते हुए अपने जीवन को सार्थक बना सकता है वास्तिवक शान्ति भौतिक वस्तुओं से प्राप्त नहीं हो सकती यह तो मन की बनाई क्षणिक स्थिति है। विश्व शांति दिवस पर राज विद्या केंद्र द्वारा धर्म सभा इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रेम रावत जी ने देशभक्ति के साथ-साथ शांति एवं सद्भावना का सशक्त संदेश दिया इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाये जिससे हमारे देश में शांति और आपस में सद्भावना बने। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments