*मिशन शक्ति के फेज 5.0 के अभियान के अन्तर्गत काउन्सलरों के सहयोग से महिला उत्पीडन के मामलों का हुआ सुलह से निस्तारण*
लखीमपुर खीरी Sep 22, 2025 at 03:55 PM , 170*मिशन शक्ति पेज 5.0*
*********************
*महिला थाने पर आठ जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया*
लखीमपुर खीरी 21 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा जनपद के सभी थानों पर *मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान* चलाया जा रहा है इसी क्रम में महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने लखीमपुर में काउंसलरो के सहयोग से अभियान चलाया गया !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर कय्यूम ज़रवानी, सुश्री कुसुम गुप्ता, श्रीमती नीति गुप्ता, श्रीमती किरन अग्रवाल महिला आरक्षी सुमन लता के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 08 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,04 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने का समय दिया गया है,इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर्स श्रीमती अल्पना वर्मा एवं महिला थाने की महिला आरक्षी बबली पवार, सारिका सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं |






_page-0001.jpg)
























Comments