बेटे ने मां पर फावड़े से किया वार गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

लखीमपुर खीरी , 247

लखीमपुर खीरी । रविवार को मितौली थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना कस्ता गांव की है। आरोपी श्यामू अपने घर के बाहर फावड़े से सफाई कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी मां सरला देवी को आवाज दी।
मां के थोड़ी देर से आने पर श्यामू को गुस्सा आ गया। उसने फावड़े से मां पर हमला कर दिया। घायल सरला देवी को पड़ोसी रूपेश एंबुलेंस से मितौली सीएचसी ले गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सरला देवी के पति मैकू की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं। वह तीसरे बेटे श्यामू के साथ कस्ता में रहती हैं। कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी ने बताया कि आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top