सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव:राधेश राठौर अध्यक्ष और सुनील कुमार बने ब्लॉक मंत्री
लखीमपुर खीरी Sep 21, 2025 at 06:23 PM , 236लखीमपुर-खीरी जिले के मैगलगंज में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक पसगवां में चुनाव संपन्न हुए। ब्लॉक सभागार में सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए राधेश राठौर ने 60 मत प्राप्त कर सरताज अली को 12 मतों से हराया। ब्लॉक मंत्री पद पर सुनील कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 32 मतों के अंतर से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर सुग्रीव ने विजेंदर को 20 मतों से हराया।जिला कार्यकारिणी ने विजयी उम्मीदवारों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का वचन भी लिया गया।
चुनाव प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। इनमें जिला अध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार चौरसिया, जिला मंत्री मूलचंद, संतोष कुमार गौतम, सोमेंद्र कुमार मौर्य और मंडल मंत्री पार्वती कुमारी शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पसगवां कोतवाली के उपनिरीक्षक दयानंद वर्मा मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments