तीसरे दिन भी एफ आई आर दर्ज करा कर जेल भेजने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे
लखीमपुर खीरी Sep 21, 2025 at 06:20 PM , 256लखीमपुर-खीरी।
जिला मुख्यालय स्थित कचहरी गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी इकबाल अहमद खान की अध्यक्षता में आज तीसरे दिन भी एफ आई आर दर्ज करा कर जेल भेजने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे प्रमुख 11 सदस्यीय टीम में रामजीवन राज एडवोकेट, अनूप सक्सेना एडवोकेट, सत्ती सरन गौतम, वरुण चौधरी, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, नीरज बाजपेई, इसरार अली, इवने अली, नौशाद अली, शिव भगवान, जमील उस्मानी, कमल जीत सिंह आदि
उक्त क्रमिक अनशन की अध्यक्षता कर रहे इकबाल अहमद खान ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब कांग्रेस जन अपनी मांगों पर अडिग हैं l प्रशासन को चेत जाना चाहिए संविधान के अनुरूप उपद्रवी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उपद्रियों को जेल भेजा जाए l पुलिस प्रशासन के लिए कितनी शर्मनाक बात है कि सारे साक्ष्य सी सी टीवी फुटेज, वीडियो, फोटो होने के बावजूद प्रशासन कार्यवाही करने से बच रहा l इससे सीधे तौर पर लगता है कि भाजपा का कितना दबाव है l
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर तानाशाही लागू करना चाह रही है l जिसका जीता जागता प्रमाण है कि विगत एक सितंबर को कांग्रेस भवन पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने तोड़ फोड़ कर महापुरुषों के चित्रों को तहस नहस किया ये जघन्य अपराध है पुलिस प्रशासन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की और न ही अभी तक प्रशासन का कोई अनशन पर बैठे लोगों की सुध ली ये प्रशासन की उदासीनता उनको भारी पड़ेगी अनशन के बाद आंदोलन के और भी जितने रूप हैं वह भी अपनाएंगे l
उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी l
उक्त अनशन के समर्थन में उपस्थित कांग्रेस जन मोहन चंद्र उप्रेती, शिव सहाय सिंह आशीष सिंह अमित गुप्ता, रजिया बानो , राजेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहीम, अब्दुल कयूम, राजेश कुमार विश्वकर्मा आदि l






_page-0001.jpg)
























Comments