*नियम कानून को ताक पर सड़कों पर दौड़ती ओवरलोड टैक्सी।*
लखीमपुर खीरी Sep 21, 2025 at 06:17 PM , 139पलिया कलां खीरी। उत्तर प्रदेश मे डग्गामार का संचालन तेजी से बढ़ते हुए सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन नियम का उल्लघंन करते हुए देखें जाते थे मगर अब टैक्सी संचालकों ने भी नियम कानून को ताक पर रखकर छोटे वाहन पर ओवरलोड लगेज और यात्रियों को भरकर से बड़े हादसे को दावत देते देखना है जो पलिया गौरीफंटा बॉर्डर की सड़कों पर देखने को मिल जाएगा जहां जरा से वाहनों पर बंधे सामान व ओवरलोड यात्रियों से बैलेंस बिगड़ते ही बड़ा हादसा बना रहता है उसके बावजूद जिले का परिचालन विभाग ऐसे टैक्सी ड्राइवरों को लायसेंस इस कदर बांट रहा है जैसे लड्डू भरें बाक्स बाट रहा हो।
सड़कों पर नियम कानून बताने वाले परिचालक विभाग को यह तक नही दिखाई दे रहा कि किस तरह से टैक्सी संचालन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर दौडने का लायसेंस बांट रहा है।
*नेपाल मे बैठा अराजकतत्व चला रहा टैक्सियां।*
*उत्तर प्रदेश के इंडो-नेपाल गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल मे बैठकर अराजकतत्व भारत मे चला रहा दर्जनों टैक्सियां।
इंडो नेपाल सीमा सुरक्षा की बात करें तो भले ही चाक चौबंद हो लेकिन नेपाल मे बैठा डग्गामार टैक्सी माफियाओं का दलाल भारतीय सुरक्षा मे सेंध मारी करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ता है।
सीमा पर सक्रिय टैक्सी दलालों का कुनबा पुलिस प्रशासन पर नजरें रखते रखतें हुए सीमावर्ती तमाम विभागों पर भी नजरे गड़ाए विभिन्न गैर कानूनी कामों को अंजाम दे देते है। इसका खुलासा की बार नेपाल मे पकड़े गए
नकली भारतिय करेंसी, बडी मात्रा मे मादक पदार्थ तस्करी
मानव तस्करी
सोना तस्करी
बेश्कीमती जंगलों की लकड़ियों की तस्करी
जंगली जानवरों की तस्करी भी इन माफियाओं के नेटवर्क से आसानी से होती है
जंगल नदी नालों से पार कर आने वाले नेपाल भारतियों तस्करों के लिए भी इन गाड़ियों का बखूबी इस्तेमाल किया जाता है
*तस्करी के लिए इस्तेमाल होती डग्गामार गाड़ियां जंगल पर मंडराता खतरा।*
जो कल तक जंगल बड़ा सुरक्षित सुरक्षित हुआ करता था आज इन डग्गामार वाहनो ने चंद पैसों के लालच मे सभी हदों को पार कर रात दिन फर्राटा भरते हुए जंगली जानवरों पर तो ख़तरा मंडराता रहता है साथ ही साथ जंगल की सड़कों पर विचरण करने वाले जानवरों को रौंदते हुए टैक्सियां गायब कर गैरिजो मे बनने के लिए खड़ी कर दी जाती।
*रात भर जंगलों मे दौडने वाले डग्गामार की वजह से सड़कों पर मरते है बे जुबान जानबर।*
वन विभाग की जरा सी लापरवाही से सड़कों पर विचरण करने वाले जानवर टैक्सियों के शिकार हो जाते है जैसे ही जानवरों को मारते है फौरन टैक्स डैमेज होने के चलते गैरिजो पर खड़ी कर दी जाती है। अभी हाल ही मे सड़कों पर रात को विचरण करने वाले जंगल के राजा को छोटी गाड़ी ने मार कर खत्म कर दिया जिससे गाड़ी चालक को वन विभाग ने पकड़ कर कार्रवाई कर दी लेकर उन वाहनो का क्या जो से जुबान जंगली जानवरों को मारकर गैरिजो मे वाहन छुपाकर गायब हो जाते है। वन विभाग को देर रात फर्राटा भर रही जंगल इलाकों मे ओवरलोड टैक्सी संचालकों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे जंगली जानवरों को इस मुसीबत से बचाया जा सके






_page-0001.jpg)
























Comments